राजस्थान के जयपुर से उत्तराखंड के रामनगर पहुंचे रुक़सान अली के बेटे साहिल एक इंस्टा रील से देश भर में पहचाने जाने लगे. वो छोटी उम्र में कम हैं, लेकिन बोलने में उस्ताद हैं.

साथ ही, उस्ताद हैं जादू में, जो उन्होंने अपने पिता से सीखा है. लेकिन वो सिर्फ़ जादू तक सीमित नहीं रहना चाहते. वो पढ़ना चाहते हैं, अंग्रेज़ी बोलना चाहते हैं, देश-विदेश घूमना चाहते हैं, बड़े-बड़े मंच पर मैजिक शो करना चाहते हैं.

उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि वो बड़े से स्कूल में पढ़ें, लेकिन बड़े जादूगर भी बनें. एक छोटी सी बस्ती में छोटे से कमरे में उनका परिवार रहता है. जैसे-तैसे गुज़र-बसर हो रही है, लेकिन दिन पलटने में दिन ही कितने लगते हैं, रुक़सान इस बात में पूरा यक़ीन रखते हैं.

लेकिन क्या जादू वाक़ई किसी की किस्मत बदल सकता है. जादू और सोशल मीडिया के कॉम्बिनेशन ने एक उम्मीद तो जगाई है और रुक़सान, उनके बेटे साहिल इसी उम्मीद को रोशनी की तरह देख रहे हैं.

ये उन्हीं दोनों की कहानी है. आप भी देखिए.

प्रेज़ेंटर: विदित मेहरा और सोनाली सिंह

शूट: देवाशीष कुमार और अरीबा अंसारी

एडिट: देवीशीष कुमार और संदीप यादव

प्रोड्यूसर: भरत शर्मा

एडिट सुपरविज़न: काशिफ़ सिद्दीक़ी

आर्टवर्क: पुनीत बरनाला और वासिफ़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

और जानें

ताज़ा

वीडियो, एक साल के बेटे को सीने से बांधकर जब मैराथन दौड़ीं कुमसुम, क्या है उनकी कहानी?, अवधि 8,56

वीडियो, दुनिया में सबसे ज़्यादा सोलर पैनल, चीन ने कैसे किया ये कमाल, अवधि 15,16

वीडियो, अमेरिका के फ़्लोरिडा में विमान क्रैश, नौ लोगों की मौत, अवधि 1,09

वीडियो, 'अर्नब' के बाद अब एक्टिव हुआ 'मुरासु' तूफ़ान, अवधि 1,14